बिना हेलमेट वाले 102 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे
पानीपत | यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 102 चालकों के चालान किए हैं। ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने की वजह से ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। जिनमें बहुत लोगों की जान चली जाती है।