पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 एकड़ गेहूं की फसल और फांस हुआ राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| गांव शिमला गुजरान में गेहूं की 2 एकड़ फांस और कटी पड़ी 2 एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। सोमवार दोपहर ईश्वर के खेत में गेहूं की फांस में लगी आग बुझाने को आसपास खेतों में काम कर रहे किसान जुट गए, लेकिन आग पूर्व सरपंच जय कुंवार और उसके भतीजे सतनारायण के खेत में कटी पड़ी गेहूं की 2 एकड़ फसल में भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-हैरो से फसल के चारों ओर जुताई कर दी। आग बेकाबू होते देख फायर ब्रिगेड पानीपत को सूचना दी गई। आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

सनौली ़ शिमला गुजरान में जली गेहूं की फसल।

खबरें और भी हैं...