पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे दुकान का शटर तोड़ 30 हजार की नकदी चोरी

असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे दुकान का शटर तोड़ 30 हजार की नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान के ताले तोड़कर बदमाश 30 हजार रुपए कैश चोरी करके ले गए। पीड़ित ने मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज कराया है। सतीश कुमार पुत्र निहाल चन्द निवासी हरिबाग काॅलोनी माॅडल टाउन ने पुलिस को शिकायत दी कि असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे उसकी दुकान है। 12 अप्रैल को रात 9.15 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन दुकान पर आया तो शटर टूटा हुआ था। बदमाश गल्ले से 30 हजार रुपए चोरी करके ले गए।

खबरें और भी हैं...