भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा 17 मेडल जीते, इनमें 6 गोल्ड सहित 11 हरियाणा के
गोल्ड कोस्ट | कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत ने 17 मेडल जीते। इनमें 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे। कॉमनवेल्थ इतिहास में भारत ने पहले कभी एक दिन में इतने मेडल नहीं जीते। 2010 गेम्स में एक दिन में 15 मेडल जीते थे। 2002 के मैनचेस्टर गेम्स में एक दिन में 10 गोल्ड मिले थे। टेबल टेनिस सिंगल्स व जेवेलिन थ्रो में पहली बार गोल्ड जीता। जेवेलिन थ्रो में पानीपत के नीरज व टेबल टेनिस में दिल्ली की मणिका ने गोल्ड दिलाया। बॉक्सिंग में मणिपुर की मेरीकॉम, भिवानी के विकास, फरीदाबाद के गौरव ने गोल्ड जीता। झज्जर के सुमित व चरखी दाददी की विनेश ने कुश्ती में, यमुनानगर के संजीव राजपूत ने शूटिंग में गोल्ड जीता। इनके अलावा भारत ने 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज भी जीते। रोहतक के अमित, भिवानी के मनीष कौशिक ने बॉक्सिंग में सिल्वर जीता। रोहतक की साक्षी, सोमवीर ने कुश्ती व भिवानी के नमन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीता।
पानीपत के नीरज ने जेवेलिन थ्रो व दिल्ली की मणिका ने टेबल टेनिस सिंगल्स में दिलाया गोल्ड
मेरीकॉम काे पहला कॉमनवेल्थ मेडल। नवीन जिंदल के बाद दूसरी सांसद, जिन्होंने इंटरनेशनल मेडल जीता।
10वां दिन: भारत ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज जीते; अब तक 59 पदक, इनमें हरियाणा के 22
नीरज चोपड़ा
जेवेलिन थ्रो में गोल्ड
मणिका बत्रा
टेबल टेनिस में गोल्ड
5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मेरीकॉम कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर
मेरीकॉम
बॉक्सिंग में गोल्ड
संजीव राजपूत
शूटिंग में गोल्ड
भारत ने बॉक्सिंग में 6 मेडल, कुश्ती में 4, टेबल टेनिस में 3 और बैडमिंटन, स्कवॉश, जेवेलन, शूटिंग में 1-1 मेडल जीते।
गौरव सोलंंकी
बॉक्सिंग में गोल्ड
सुमित मलिक
कुश्ती में गोल्ड
विकास कृष्णन
बॉक्सिंग में गोल्ड
अमित पंघाल
बॉक्सिंग में सिल्वर
मनीष कौशिक
बॉक्सिंग में गोल्ड
पेज 2 पर पढ़िए
विनेश फौगाट
50 किलो वर्ग कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।
लगातार तीसरी बार फौगाट फैमिली को गोल्ड; 2010 में गीता, 2014 में बबिता और विनेश जीतीं, इस बार फिर विनेश...