पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • एक दिन में 11 लोगों को कुत्ते ने काटा, इमरजेंसी में नहीं मिले एंटी रैबीज के इंजेक्शन, सीएमओ से शिकायत के बाद घायल बच्चे को दी वैक्सीन

एक दिन में 11 लोगों को कुत्ते ने काटा, इमरजेंसी में नहीं मिले एंटी रैबीज के इंजेक्शन, सीएमओ से शिकायत के बाद घायल बच्चे को दी वैक्सीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सिविल अस्पताल में शनिवार को कुत्ता काटने के 11 केस पहुंचे। इनमें 4 बच्चे शामिल थे, जिनकी उम्र 10 साल से कम थी। वहीं 8 साल के एक बच्चे को परिजन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने इंजेक्शन होने के बावजूद उन्हें सोमवार को आने के लिए कह दिया। इससे परिजनों को गुस्सा आ गया। बच्चे के पिता ने सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को फोन किया तो उन्होंने एसएम और डॉक्टर से बात की। इसके बाद स्टोर रूम से इंजेक्शन निकालकर बच्चे को लगाया गया। अन्य केस में डॉक्टरों ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर सोमवार को आने के लिए कह दिया।

घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काटा

अशोक नगर निवासी राज चौहान ने बताया कि 8 वर्षीय बेटा आदित्य घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे कुत्ते ने काट लिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टर बोली कि छुट्टी है, इंजेक्शन नहीं लगेंगे। इस पर सिविल सर्जन को फोन किया। करीब पौन घंटे बाद बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया।

जख्मी आदित्य

24 घंटे में इंजेक्शन लगना जरूरी: सिविल अस्पताल की डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद 24 घंटे में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगना जरूरी है। एक माह के अंतराल में कुल पांच इंजेक्शन लगते हैं। दूसरा इंजेक्शन तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन सातवें दिन, चौथा इंजेक्शन 14वें दिन और पांचवां इंजेक्शन 28वें दिन लगता है। इंजेक्शन लगने के दौरान अगर फिर से कुत्ता काट लेता है तो फिर तीन इंजेक्शन लगते हैं। समय पर इंजेक्शन नहीं लगने से रैबीज फैलने का खतरा हो जाता है।

11 पीड़ितों में चार बच्चे
आदित्य चौहान 8 साल अशोक नगर

आशू 4 साल सिवाह मंगल 4 साल पानीपत शिवकुमार 3 साल कृष्णा गार्डन मुकुल 14 जाटल रोड राजकुमारी 27 साल विकास नगर पूनम 50 साल तहसील कैंप धर्मेश 36 पानीपत शैलेश 22साल भैंसवाल सुभाष 58 साल नैन गांव मीना 40 साल देशराज कॉलोनी

इमरजेंसी में रखे जाएंगे इंजेक्शन : सीएस
छुट्टी वाले दिन एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगने के बारे में पहले जानकारी नहीं थी। इमरजेंसी में इंजेक्शन नहीं रखना लापरवाही है। आगे से इंजेक्शन रखे जाएंगे। -डॉ. सुखबीर सिंह, सिविल सर्जन

खबरें और भी हैं...