15.59 करोड़ रुपए से सुधरेंगी सेक्टरों की सड़कें
हुडा से नगर निगम को शिफ्ट किए गए सेक्टरों की कई सड़कें काफी टूटी हैं, इससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि निगम को सेक्टर तो दे दिए गए लेकिन, उनमें काम करने के लिए बजट नहीं दिया गया। अब सरकार ने सभी शहरों में सेक्टरों की सड़कों को ठीक करने के लिए बजट देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 20 शहरों के 163 सेक्टरों की विभिन्न सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 265 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसी के तहत पानीपत में भी नगर निगम को ट्रांसफर किए गए 9 सेक्टरों के लिए 1559 लाख रुपए दिए गए हैं।
बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 10 साल पुराने विकसित सेक्टरों को नगर निगम को ट्रांसफर किया गया है।