पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्शे के बिना वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई वार्डबंदी पर आपत्ति और सुझाव देने के लिए सिर्फ पांच दिन बचे हैं। ड्राफ्ट का पब्लिक नोटिफिकेशन जारी हुए चार दिन बीत गए। आज रविवार है। वार्डबंदी संबंधी शिकायत के लिए 20 अप्रैल को 10 दिन की समय-सीमा खत्म हो रही है। इसलिए, पार्षद वार्डबंदी को समझने में लगे हैं। सरकार की ओर से 11 अप्रैल को ही नोटिफिकेशन ऑनलाइन जारी कर दिया था।

इसकी जानकारी पार्षदों को 13 अप्रैल को मिली। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की वेबसाइट पर सरकार ने सिर्फ वार्ड की सीमाओं का ही जिक्र किया है। इसका नक्शा अपलोड नहीं किया गया है। इसके लिए पार्षदों को निगम कमिश्नर या डीसी कार्यालय ही जाना होगा। फिर एरिया देखने के बाद ही तय कर पाएंगे कि कौन सा एरिया किस वार्ड में है। शनिवार को मेयर सुरेश वर्मा भी वार्डबंदी के समीकरण को समझने में लगे रहे।

वार्ड-20 को बदलकर अब 26 कर दिया गया है। इसका एरिया सबसे विचित्र है। रेलवे रोड गीता कॉलोनी से होते हुए जीटी रोड और रेलवे लाइन कि बीच बाबरपुर तक वार्ड-26 का एरिया है। इसके साथ ही रेलवे लाइन पार करने के बाद वर्तमान वार्ड-24 का कुछ एरिया (सेक्टर-6 के पीछे) भी इसमें मिलाया गया है।

खबरें और भी हैं...