पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे शुरू किया अग्नि सुरक्षा सप्ताह

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे शुरू किया अग्नि सुरक्षा सप्ताह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद लोग।

पानीपत | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई एनएफएल ने शनिवार को मुम्बई डॉक विस्फोट और अन्य अग्निशमन दुर्घटनाओं में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू किया। सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाएगा।

मुख्य अतिथि सयंत्र के उप महाप्रबंधक बिसम्बर गक्खड़ रहे। सीआईएसएफ के उप कमांडेंट लुम्मी एस, सहायक कमांडेंट जेपीके जाखड़ और अन्य अधिकारियों ने 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई के डॉक विस्फोट और उसके बाद फायर फाइटिंग के दौरान अपनी जान की बाजी लगाने वाले फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि जागरूकता सप्ताह में टाउनशिप और सयंत्र में प्रमुख- प्रमुख स्थानों पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाए जाएंगे। सयंत्र कर्मचारियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...