पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • वार्ड 4 में गली में पड़े कूड़े का नहीं हो रहा उठान

वार्ड-4 में गली में पड़े कूड़े का नहीं हो रहा उठान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-4 में गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्हें उठाने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कर्मचारी नहीं आता है। इससे हर गली में कूड़े का ढेर लगने से बुरा हाल है। जिस कंपनी को सफाई का ठेका दिया है उसके कर्मचारी सिर्फ घरों से कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। जो गलियों में कूड़ा पड़ा उसे उठाकर नहीं ले जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले वार्ड में 6 ट्रैक्टर-ट्राॅली सफाई करने के लिए होती थी। अब सिर्फ 2 ट्रैक्टर-ट्राॅली रह गई है।

ट्रैक्टर-ट्राॅली देवी मंदिर रोड व फतेहपुरी रोड पर चलता है। जिससे पूरे वार्ड की सफाई नहीं हो पाती है और न ही कोई सफाईकर्मी कूड़े को उठाने के लिए आता है। तहसील कैंप मंडल अध्यक्ष राजू तेल वाला ने कहा कि कंपनी को करोड़ों रुपए देकर भी सफाई नहीं हो रही है तो रुपए क्यों दिया जा रहे हैं। वार्ड-4 की हर गली में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। और सफाई करने के लिए वार्ड में नहीं आए तो हमें भी अपने वार्ड में पूर्व मेयर की तरह ही सभी पार्षदों को खुद सफाईकर्मी करनी पड़ेगी। नगर निगम कमिश्नर और सफाईकर्मी प्रधान वार्ड में सफाई नहीं करवा रहे न ही शहर के विधायक सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। रविवार तक वार्ड की सफाई नहीं हुई तो सोमवार को वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय को घेरेंगे।

पानीपत. वार्ड-4 में गली में पड़ा कूड़ा दिखाते हुए स्थानीय निवासी।

खबरें और भी हैं...