बाबा साहेब किसी एक जाति धर्म के न होकर पूरे देश के हैं : डॉ. प्रीत सिंह
थर्मल | क्षेत्र के गांव अासन कलां , पानीपत रिफाइनरी, बाल जाटान, बोहली, कुलदीप नगर, नौहरा, थर्मल आदि में डाॅ. भीमराव अाम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव आसन कलां में कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज स्वयं मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. प्रीत सिंह, पूर्व सरपंच अंचरा ने कहा कि बाबा साहेब किसी एक जाति धर्म के न होकर पूरे देश के हैं। इस मौके पर प्रधान अाम्बेडकर सभी जनेश्वर सिंह, पूर्व सरपंच सज्जन सिंह, दयानंद सरोहा, मदन लाल, दिलबाग सिंह, बलजीत सिंह, जयभगवान, राजपाल, बलराम, नीरज, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।