कुश्ती एवं नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता कल से
पानीपत | खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा और पंचायत विभाग हरियाणा के सहयोग से नियुक्त किए गए खेल क्लबों की अंडर-20 आयु वर्ग की कुश्ती एवं नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार से शुरू होगी। शिवाजी स्टेडियम में होने वाली इस खेल प्रतियोगिता में पानीपत ब्लॉक में आने वाले क्लबों के खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया गया है। कोच राजइंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का वजन सोमवार को ही सुबह 8 से 9 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। खिलाड़ियों की आयु आयु प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट या सरकारी अस्पताल से सत्यापित कार्ड के अनुसार ही मानी जाएगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में लड़के व लड़कियां भाग ले सकेंगी। सभी खिलाड़ियों की एक जनवरी 1998 से 31 मार्च 2018 के बीच आंकी जाएगी।