पानीपत| डॉ. आम्बेडकर की जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में
पानीपत| डॉ. आम्बेडकर की जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली मानवी को 3100, द्वितीय स्थान पर रहने वाली निकिता को 2100, तृतीय रहे पवन व नेहा को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को 500-500 रुपए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अनुपम गुप्ता, डाॅ. संगीता गुप्ता, डाॅ. संतोष, भाजपा जिला महामंत्री राममेहर मलिक, भाजपा नेता मेघराज गुप्ता, डाॅ. अशोक शर्मा, डॉ. एसएस पुनिया, डॉ. रितेश चहल, राजबीर, महावीर कटारिया, सतबीर, रोहताश व मनोज पुनिया मौजूद रहे।