पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • व्यक्ति नहीं विचार थे बाबा साहेब : दुष्यंत भट्‌ट

व्यक्ति नहीं विचार थे बाबा साहेब : दुष्यंत भट्‌ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत|वार्ड-23 की कालूपीर कॉलोनी में डॉ. भीमराव अाम्बेडकर जयंती पर आयोजित समारोह में सभी को भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद पार्षद दुष्यंत भट्ट ने कहा कि डॉ. अाम्बेडकर एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। आज देश उनकी विचारधारा अपनाकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर राजेश, दिनेश शर्मा, चतर सिंह, सुशील मास्टर, सतपाल, बलवान सिंह पटवारी, कर्मवीर फौजी, जय भगवान, करण सिंह, रामकिशन, ताराचंद, सत्यनारायण, जितेंद्र, सतबीर, दलबीर सिंह व विकास गोस्वामी मौजूद रहे।

‘हिन्दुस्तान को एक आत्मा मानते थे बाबा साहेब’
पानीपत| एसडी कॉलेज के सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय समारोह में शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर वाल्मीकि रहे, जबकि, अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया ने की। कार्यक्रम में विधायक महिपाल ढांडा व बीजेपी महासचिव संजय भाटिया विशेष अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के जीवन से रूबरू कराते हुए कहा कि वह समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उनका मानना था कि हिंदुस्तान की आत्मा एक है।

बांध व जोधन कलां में मनाई गई आम्बेडकर जयंती
इसराना| इसराना व आसपास के क्षेत्र में भीमराव आम्बेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बांध व जोधन कलां गांव में ग्रामीणों ने डॉ भीमराव अाम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समाज सेवी नीरज रंगा, डाॅ. राजेन्द्र सिंह, नरेश रंगा, बलराज सिंह, विरेंद्र कुमार, देवेन्द्र कुमार व मनोज कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...