पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बीसी महिला ही बनेगी मेयर, इसलिए मेयर सुरेश वर्मा, दुष्यंत भट्ट और पूर्व मेयर भूपेंद्र अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में

बीसी महिला ही बनेगी मेयर, इसलिए मेयर सुरेश वर्मा, दुष्यंत भट्ट और पूर्व मेयर भूपेंद्र अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर इस बार पिछड़ा वर्ग (बीसी) की महिला ही बनेंगी। मेयर सुरेश वर्मा, भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह प|ियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। तीनों बीसी से आते हैं। पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी भी नए वार्ड-10 से अपनी बहू को बीसी सीट से चुनाव लड़ाने को तैयार हैं। संभव है कि 26 वार्डों में कुछ और बीसी महिलाएं चुनकर आएं, लेकिन अगर ये चारों चुनाव मैदान में आईं तो यह तय है कि इनमें से ही कोई मेयर बनेंगी। निगम चुनाव 2018 में मेयर कौन होंगी, इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। यह बात और है कि कोई यह कहने को तैयार नहीं कि चुनाव में जा रहे हैं। सिवाय, मेयर सुरेश वर्मा के। उन्होंने कहा कि वार्ड-11 शायद बीसी वार्ड होगा। वहीं से प|ी सरोज चुनाव लड़ेगी। हालांकि, दुष्यंत भट्‌ट वार्ड-25 और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह नए वार्ड-10 से प|ियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं।

सियासत की गुणा-भाग

पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी भी नए वार्ड-10 से अपनी बहू को बीसी सीट से चुनाव लड़ाने को तैयार , उनके खिलाफ सुरेश वर्मा उतारेंगे अपनी प|ी को

जानिए कौन कैसे तैयार कर रहा अपनी सेज

पार्टी से दूर अपने कार्यक्रम में लगे हैं भट्‌ट : भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्‌ट पार्टी से दूर अपने कार्यक्रमों तक ही सीमित रह गए हैं। सीएम तक शहर में आए, लेकिन भट्‌ट नहीं दिखे। पार्टी के बगैर झंडे के नए वार्ड-25 की सभी कॉलोनियों में समारोह भी कर रहे और डिवेलपमेंट के वर्क भी करा रहे।

अपने तय एजेंडे पर काम कर रहे पूर्व मेयर : पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह एजेंडे पर ही काम कर रहे हैं। ऐसे काम जिसका कोई रिजल्ट दिखे। सीएम के खिलाफ बेशक नहीं बोलते, लेकिन उटपटांग कामों से सरकार और पार्टी को असहज कर देते हैं।

रामकुमार सैनी ने विज से बनाई नजदीकी : पूर्व भाजपा पार्षद रामकुमार सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज से नजदीकी बढ़ाने में लगे हैं। आरएसएस नेताओं से पहले से ही संपर्क है। इसका लाभ उन्हें टिकट में मिल सकता है।

सैनी की बहू के खिलाफ वर्मा उतारेंगे प|ी को : वार्ड-6 और 7 को जनरल वार्ड बनाने की तैयारियों के बीच मेयर सुरेश वर्मा ने अब नए बनने जा रहे बीसी वार्ड-11 से प|ी को चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। यहीं से पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी की बहू भी चुनाव लड़ सकती हैं।

अभी सोचा नहीं है : भट्ट

सियासी कार्यों में भट्ट को सहयोग करती हूं, लेकिन चुनाव के बारे में सोचा भी नहीं है। पार्टी की सहमति और परिवार से बातचीत के बाद समय पर निर्णय लेंगे। -कुसुम भट्ट प|ी दुष्यंत भट्‌ट, शिक्षा : स्नातक

अपने लिए वोट मांग लूंगी : मनप्रीत

सरदारजी के लिए चुनाव में वोट मांग चुकी हूं तो अपने लिए भी मांग लूंगी। लेकिन अभी चुनाव लड़ने जैसी कोई तैयारी नहीं है। ’-मनप्रीत कौर प|ी भूपेंद्र सिंह, शिक्षा : 12वीं

सबके सामने लाएंगे काम: वर्मा

वर्मा जी ने मेयर रहते जो शहर में विकास कराया है, उसी को लेकर लोगों के बीच जाऊंगी। जाे भी बीसी वार्ड बनेगा, उससे चुनाव लड़ूंगी।’-सरोज वर्मा प|ी सुरेश वर्मा, शिक्षा : दसवीं

आदेश मिला तो मैं तैयार : कोमल

चुनाव के बारे में सोचा नहीं है। टेक्सटाइल डिजाइनर हूं, उसी में लगी रहती हूं। पार्टी की ओर से अगर कोई आदेश मिलेगा तो ही चुनाव लड़ूंगी।’-कोमल सैनी, शिक्षा : स्नातक

खबरें और भी हैं...