ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने महिला के गले से चेन चुराई
पानीपत | दो महिलाओं ने ऑटो में महिला के गले से डेढ़ तोले की चेन चोरी कर ली। महिला ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी की अंजू प|ी राजेश रोहिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 11 मई शाम करीब 6:30 बजे बस स्टैंड से ऑटो में घर के लिए बैठी थी। तहसील कैंप में बाबूराम डिपो पर पहुंची तो गले की चेन नहीं मिली। महिला ने चेन की तलाश की, लेकिन नहीं मिले। महिला काे शक है कि ऑटो में उसके पास बैठी दो महिलाओं ने ही चेन चुराई है।