बूंदाबांदी ने गर्मी से फिर दिलाई कुछ राहत
पानीपत | मौसम परिर्वतन के कारण आमजन को काफी राहत मिली है। बुधवार को सुबह हल्की बूदांबांदी से मौसम सुहावना रहा। वहीं दोपहर के समय मौसम में नमी के कारण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में लगातार सूर्य की चमक के साथ मौसम में नमी हुई। लेकिन शाम के समय बादलों के छाने से राहत का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।