पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी पूछ Rs. 20 हजार निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | युवती से एटीएम कार्ड का नंबर व ओटीपी पूछकर ठगों ने खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। युवती ने चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है। विकास नगर गली नंबर 10 की मधु रानी ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 मई को वह घर पर थी। तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक शर्मा बताया और कहा कि एटीएम वेरिफिकेशन के लिए एटीएम कार्ड का नंबर बताओ। कुछ समय बाद ओटीपी नंबर पूछ लिया। खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए।

खबरें और भी हैं...