बैगन, हरी धनिया, मटर के दामों में आई थोड़ी तेजी, अन्य सब्जी स्थिर
पानीपत | सब्जी व फल के व्यापारी ज्ञान सिंह बैरागी सीतामाई के अनुसार सब्जियों के दाम कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहे हैं। मंडी में मटर 45 से 50 रुपए, बैंगन 25 से 27 रुपए किलो, हरा धनिया 20 से 27 रुपए किलो, लहसुन 35 से 40 रुपए, हरी मिर्च 20 से 22 रुपए किलो, मूली 14 से 16 रुपए किलो, पेठा 8 से 10 रुपए किलो, आलू 15 से 17 और प्याज 10 रुपए किलो, खीरा 10 से 12 रुपए, भिंडी 18 से 20 रुपए किलो, टमाटर 5 से 7 रुपए किलो, अदरक 80 से 90 रुपए किलो, पत्ता गोभी 8-10 रुपए, शिमला मिर्च 10 रुपए किलो,फूल गोभी 15 से 18 रुपए, तोरी 22 रुपए, घीया 8-10 रुपए किलो है।