पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सेक्टर 25 29 बाईपास पर हर 100 मीटर की दूरी पर हैं तीन तीन फीट के गड्‌ढे

सेक्टर 25-29 बाईपास पर हर 100 मीटर की दूरी पर हैं तीन-तीन फीट के गड्‌ढे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में किसी भी सड़क पर घूमने निकलो ताे हर 300 मीटर में एक बड़ा गड्ढा आपको जरूर मिलेगा। सेक्टर-25-29 बाईपास की सड़कों का हाल भी ऐसा ही है। विकास के नाम पर इस समय सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सड़कों में हो रहा है। कहीं नई सड़क बनाने के नाम पर तो कहीं मरम्मत के नाम पर करोड़ों के टेंडर निकल रहे हैं। मगर जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। सड़कों का हाल आप तस्वीरों में देख सकते है। संकरी रोड, 2-2 फीट के गड्ढे 4-4 मीटर तक हैं। इन रास्तों पर रात में सफर करने की तो दूर की बात, दिन में भी सफर करना खतरों से खाली नहीं है। और कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर-25-29 बाईपास की सड़कों का है। खादी आश्रम के सामने से शुरू होकर हनुमान चौक तक आने वाली सड़क पर कोई अधिकारी सफर करके तो देखे हकीकत सामने आ जाएगी।

हर आधे घंटे में गुजरते हैं 100 से ज्यादा वाहन

सेक्टर-25-29 खादी आश्रम के सामने से शुरू होकर हनुमान चौक तक आने वाले इस रास्ते पर से हर आधे घंटे में 100 से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। बड़े वाहन ज्यादा होते हैं। छोटे वाहन चालक तो रास्ता बदलकर जाने पर मजबूर हो गए हैं। जो सेक्टर-25 मित्तल मेगा माॅल वाली सड़क से होकर जाते है। सेक्टर-25 की खादी आश्रम के सामने से शुरू होकर हनुमान चौक वाली सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर का रास्ता है। इस रास्ते में हर 100 मीटर में 3-3 फीट के लंबे गड्ढे है। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को संकरी रास्ता होने पर गिरने का डर बना रहता है। इससे यहां से गुजरने वाले छोटे वाहन चालक रास्ता बदल कर जाते हैं।

रोजाना दो से ज्यादा हादसे : इस रास्ते पर गड्ढे तो हैं ही साथ ही पूरे रास्ते में बजरी निकली हुई है। इससे रोजाना हादसे होते रहते हैं। औसतन हर दिन दो हादसे होते हैं। इस रास्ते से मोटर बाइक वाले वाहनों को सबसे ज्यादा गिरने का खतरा बना रहता है।

छह महीने पहले टेंडर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण

जनवरी में हुआ था पैचवर्क

इस साल 5 जनवरी को इस सड़क का पैचवर्क भी हो चुका है। लेकिन तारकोल वाले रोड पर सीमेंट से 30 जगह पैचवर्क किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने बैरिकेड तक नहीं लगाए थे। इससे तत्काल समय में गुजर रहे वाहनों के चलने की वजह से पैचवर्क उखड़ गए थे।

6-7 महीने पहले टेंडर हुए थे

सेक्टर-25 पार्ट-1 के प्रधान एचएस धम्मू ने बताया कि 8 महीने पहले हमने इसकी शिकायत दी थी। 6 महीने पहले टेंडर भी हो गए थे, लेकिन आज तक एक भी कार्य शुरू नहीं हुआ।

बरसात में सड़क खस्ता होगी

उद्योगपति विनोद खंडेलवाल ने बताया कि सड़क की हालत पहले से ही खस्ताहाल है। बरसात के मौसम आने से अब ज्यादा खराब होगी। क्योंकि इस सड़क पर बने सीवर तक जाम है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। इसमें पानी भर जाता है। धीरे-धीरे पूरी सड़क चलने लायक तक नहीं रहती।

पानीपत. सेक्टर 25 की टूटी सड़क। वाहन चालकों को होती है परेशानी।

पत्र लिखकर कार्रवाई की जाएगी : मेयर सुरेश वर्मा

मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि जिस ठेकेदार और नगर निगम के कर्मचारी ने इसके पैचवर्क किए थे। उनके खिलाफ पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सड़क काे नई तरह से बनाने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी । जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।

दोबारा टेंडर होंगे : विधायक महिपाल

इस सड़क के पहले भी टेंडर हुए थे। लेकिन किस कारण अधिकारियों ने काम शुरू नहीं किया है। इस बारे में उनसे बात की जाएगी। इसे बनाने के लिए दोबारा टेंडर निकलवाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सेक्टर-25 की सड़कों के भी टेंडर निकलवाए जाएंगे।अबकी बार सड़क को मजबूत बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...