सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
थर्मल | नौहरा मोड़ पर मंगलवार देर रात एक बाइक आॅटो से टकरा गई। इसके कारण मतलौडा के रहने वाले नारायण व कर्मबीर घायल हो गए। दोनों को पानीपत के सामान्य अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। देर रात दोनों ड्यूटी से अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान खुखराना रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो बिना लाइट जलाए सोदापुर की ओर जा रहा था। नौहरा मोड़ पर बाइक व अॉटो की टक्कर हो गई।