प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को फैक्ट्रियों पर लटके मिले ताले
पानीपत | दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को बुधवार को डाइंग यूनिटों में ताले लटके मिले। मंगलवार को टीम ने ओल्ड इंस्ट्रीयल एरिया, काबड़ी रोड, सनौली रोड, बरसत रोड सहित कई हिस्सों में चल रही डाइंग यूनिटों पर छापे मारे थे। टीम को शिकायत मिली थी कि कुछ उद्यमी डाइंग हाउस में कबाड़ और सस्ता पेटकॉक जला रहे हैं। इस छापेमारी से इंडस्ट्रीयल एरिया में खलबली मच गई। तीन यूनिटों पर कार्रवाई के दौरान सभी उद्यमी इंडस्ट्री बंद कर भाग खड़े हुए थे। बुधवार को टीम को अधिकतर यूनिटों पर ताले लटके मिले।