जून के पहले और तीसरे सप्ताह मॉडल टाउन में होगी राहगीरी
पानीपत | राहगीरी के अगले तीन माह का रोडमैप तैयार किया गया है। राहगीरी महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में होगी। डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि जून की दोनों राहगीरी मॉडल टाउन में होगी। इसके बाद जुलाई में सेक्टर-25 और अगस्त में जीटी रोड पुल के नीचे होगी। रविवार 20 मई को यहां सेक्टर-13/17 में तय की गई है।