पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • डीसी मैडम! गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में कीर्तन चलेंगे, शहर में करवाएं सफाई

डीसी मैडम! गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में कीर्तन चलेंगे, शहर में करवाएं सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | डीसी मैडम! श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार चल रहे हैं। ऐसे में संगते गंदे पांव लेकर गुरुद्वारों तक आ रहे हैं। कृपया शहर में सफाई व्यवस्था सुधरवाने को लेकर कोई आवश्यक कदम उठाएं। शहर के विभिन्न सिख संगठनों ने डीसी सुमेधा कटारिया को ज्ञापन सौंपते हुए यह बात कही। पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारों में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। गंदगी के पास से गुजरते हैं तो पांव भी खराब होते हैं और कपड़े बदबूदार हो रहे हैं। इस दौरान डीसी से मांग की गई है कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि डीसी ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही शहर में युद्ध स्तर पर सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, केहर सिंह, हरजीत सिंह, मुख्तयार सिंह व हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...