पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘हर धर्म के लोगों का है पार्टी में स्वागत’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने बुधवार को बबैल रोड स्थित गांव रामनगर में जनसभा के दौरान कहा कि हर धर्म के लोगों का पार्टी में स्वागत है। मुस्लिम समुदाय ने बीजेपी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक एक भी विकास कार्य नहीं करवाया गया है। इलाके के लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि बिजली के तार टूटे पड़े हैं। सड़कों व गलियों का बुरा हाल है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के भूरा ठेकेदार ने सैकड़ों लोगों के साथ पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर टीपू पौंडिया, सुरेश मलिक, प्रवीण तोमर, इकबाल, रुपेश पंडित, डॉ. साकेत, अंकित अग्रवाल, सागिल, ताहिर खान, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...