पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 18 हजार लूटे गढ़ी कलां

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 18 हजार लूटे गढ़ी कलां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 18 हजार लूटे गढ़ी कलां ढाबे पर खाना खाने के बाद कार सवार बदमाश 6 किमी. दूरी पर बसे लड़सौली गांव से फिर वापस दिल्ली से पानीपत रोड पर चढ़े। बड़ी इंडस्ट्री के नजदीक बाला जी पेट्रोल पंप पर कार सवार चार बदमाशों में से दो बदमाश नीचे उतरे। उनमें से एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल तो दूसरे के हाथ में डोगा था। दोनों बदमाशों ने पंप पर लगे प्रदीप को गोली मारने की धमकी देकर 18 हजार रुपए की नकदी छीन ली। पीड़ित सेल्समैन के मुताबिक नकदी लूटने के बाद स्विफ्ट कार सवार बदमाश दिल्ली की तरफ भाग निकले गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

खबरें और भी हैं...