पिछड़ा वर्ग जनजागरण सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा-
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती महोत्सव और पिछड़ा वर्ग जनजागरण सम्मेलन में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बोले कि आधी आबादी के साथ हो रही जघन्य वारदातों की वजह नशा है। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने सरकार पर पिछड़ा और आईबीसी वर्ग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कार्यक्रम का आयोजन खादी ग्रामोद्योग ग्रीन पार्क में किया गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र कादियान, महिला शहरी जिलाध्यक्ष शशि लूथरा, रणवीर देशवाल, संजय परमार सैनी आदि ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विचार व्यक्त किए। उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. भीम राव अाम्बेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
नशा कारोबार पर सरकार सख्त नहीं इसलिए बच्चियाें पर हो रहे अत्याचार
पानीपत. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग की ओर से महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोंगों को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर।
दुष्कर्मियों को दी जाए फांसी
पूर्व विधायक राजरानी ने कहा कि देश के अलग-अलग स्थानों पर बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या हो रही हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इससे दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
पानीपत. महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
राजनीति में दखल के लिए दिया मांग पत्र प्रदेश सचिव संजय परमार सैनी का कहना है कि राजनीति में दखल देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को नौ प्रमुख बिंदुओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने इसे लेकर आश्वासन दिया कि वह उनकी बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचा देंगे। कहा कि पिछड़ा वर्ग की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। इस अवसर पर कमल दीवान, ओमवीर सिंह पंवार, सतेंदर जांगड़ा, सत्यवान कौशिक, राजमल सैनी, चंद्र सैनी, दिनेश, राकेश गर्ग, सतेंदर टिम्मी, सुमित शर्मा, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।