पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘आध्यात्मिक ज्ञान की उन्नति के लिए सुनें श्रीमद्‌भागवत’

‘आध्यात्मिक ज्ञान की उन्नति के लिए सुनें श्रीमद्‌भागवत’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान की उन्नति के लिए श्रीमद‌्भागवत कथा सुनें। इसके श्रवण और उसमें बताए गए जीवन सूत्रों पर अमल करने से व्यक्ति आध्यात्मिक और भौतिक दोनों प्रकार से उन्नति कर सकता है। संसार कर्मक्षेत्र है, जहां अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभाते हुए जीव को आत्म कल्याण के मार्ग पर भी चलना चाहिए। इसकी प्रेरणा भागवत भगवान के सानिध्य से ही संभव है, इसे सत्संग के माध्यम से ही पाया जा सकता है। यह बातें सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को शुरू हुई इस्काॅन प्रचार समिति की संगीतमय भागवत कथा में साक्षी गोपाल दास महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि इस संसार में हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करने से जीव पापमुक्त हो जाते हैं और उन्हें भगवत धाम की प्राप्ति होती है।

सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में शुरू हुई इस्काॅन प्रचार समिति की संगीतमय भागवत कथा, बताई जीवन जीने की राह

बाल्यकाल से ही अपनाएं भक्ति मार्ग

महाराज ने कहा कि इंसान को बाल्यावस्था से ही भक्ति मार्ग का पालन करना चाहिए। जो भक्ति मार्ग को नहीं अपनाते वे इस भौतिक संसार में दुख भोगते रहते हैं। इससे पूर्व हुए शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि समाज सेवी एवं उद्योगपति महावीर बंसल रहे। विशेष अतिथि के रूप में रामनिवास गुप्ता, सुरेंद्र मंगला व प्रधान सुरेंद्र चुघ मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकुमार माटा, अशोक गोयल, अरविंद सिंघल, सोनू गर्ग, प्रदीप बंसल सहित भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

पानीपत. न्यू जगन्नाथ विहार कॉलोनी में रविवार को श्रीमद्‌भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमंत मुकेश वशिष्ठ ऋषिकेश वाले ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर प्रधान विजय शर्मा महेश नारंग राकेश मंगला, अशोक शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...