पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • डॉ. भीमराव अाम्बेडकर नाम नहीं विचार धारा है : पालेराम

डॉ. भीमराव अाम्बेडकर नाम नहीं विचार धारा है : पालेराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी ने रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अाम्बेडकर की 127वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन सनौली रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मवीर कश्यप ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अाम्बेडकर एक नाम नहीं विचार धारा का नाम है। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलना चााहिए और उनके द्वारा दिए गए मूलमंत्र को जीवन में आत्मसात कर अपने अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर रमणीक सिंह, सोनी मेहरा, राजपाल, जगत पाल, संदीप, राकेश, सोनिया, ज्योति, विनोद, कृष्ण, जगतपाल, लखमी चंद, गोविंद, रामकिशन, कर्मवीर, सुल्तान, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...