कैंडल मार्च निकाल की इंसाफ की मांग
पानीपत|ऑल इंडिया कौमी तंजीम की ओर से रविवार शाम को स्काईलार्क से लेकर लघु सचिवालय तक कैंडल मार्च निकाल कर दरिंदगी की शिकार हुई बेटियों को इंसाफ दिलाने की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजा अंसारी ने दुष्कर्म करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की मांग की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, वसीम मिर्जा, मनीष कथुरिया, रोशन सैनी, सरदार कुलवंत सिंह, तबस्सुम अंसारी, बिट्टू, रमीज, अमरजीत, रमीज रजा आदि मौजूद रहे।