श्री कैलाशी सेवा समिति का दल गंगोत्री धाम रवाना
पानीपत|श्री कैलाशी सेवा समिति की ओर से 51 श्रद्धालुओं का दल सहायता सामग्री के साथ श्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। श्री मुमुक्षु सेवा दंडी क्षेत्र में 10 दिन तक श्री गंगोत्री धाम व चारों धाम की यात्रा के लिए आने वाले साधु संतों व श्रद्धालुओं की सेवा करेगा। समिति के प्रचार सचिव नरेंद्र जिंदल ने बताया कि सेवा के लिए राशन राज कुमार कैलाशी करनाल वाले, नरेश सिंगला नादे वाले, उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील सिंगला, जगन्नाथ मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल के सहयोग से भेजा गया। इस दौरान श्री गंगा धाम मंदिर के संचालक ज्योतिषाचार्य निरंजन पाराशर ने बाबा महाकाल का विधिवत पूजन किया। समिति के प्रधान अशोक कैलाशी व उपप्रधान मास्टर नरेश गंगवानी ने बताया कि 18 अप्रैल को श्री गंगोत्री धाम के पट खुलेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र, संजय बंसल, कुलदीप गोयल, साहिल गंगवानी, शुभम तायल, सुरेंद्र शर्मा, वेद गुप्ता, सतीश सैनी व मोहित गुप्ता मौजूद रहे।