हरि नगर की टीम ने जीती इंटर कॉलोनी प्रतियोगिता
पानीपत| वार्ड-24 की सैनी कॉलोनी में रविवार को तीन कॉलोनियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुकाबले में हरि नगर की टीम को प्रथम स्थान हासिल करने पर 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में वार्ड-24 की 3 कॉलोनियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वार्ड-24 से भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट ने की। समाज सेवी सुभाष जैन ने बताया कि सैनी कॉलोनी, हरिनगर और गंगा राम कॉलोनी की टीमों ने मुकाबले में भाग लिया। प्रथम टीम को 5100 रुपए, द्वितीय को 2100 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 रुपए से सम्मानित किया गया।