डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे में गुजरात, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने टेका माथा
जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार में सालाना सत्संग समागम एवं बैसाखी पर्व के दूसरे दिन रविवार को सुखमनी साहिब का पाठ, 12 माह पाठ, पांच रबी वाणियों के पाठ, नितनेम पाठ व गुरबाणी के बाद गुरुद्वारे में कीर्तन के शब्द गूंजे। बाबा जी की आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आरती के बाद अरदास कर अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की गई। डेरा के प्रधान सुनील कुमार भ्याना ने बताया कि सर्व सांझीवलता के प्रतीक बाबा जोध सचियार की स्मृति में बैसाखी पर प्रत्येक वर्ष समागम का आयोजन किया जाता है। दूसरे दिन हजूरी रागी जत्थे भाई सरबजीत सिंह, डेरा बाबा जोध सचियार की स्त्री सत्संग सभा, भाई गौरव भ्याना हिसार, सरदार हरदीप सिंह गुजबजन सिंह कालड़ा, गुरबक्श सिंह, सतनाम सिंह, गुरबजन, भाई गुरमीत सिंह सहारनपुरी ने बाबा जी का गुणगान किया।
कार्यक्रम में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली सहित अन्य प्रांतों से श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचते हैं। सोमवार को पाठ का भोग डाला जाएगा। सुरजीत सिंह ने बताया कि डेरे में सालाना सत्संग समागम शुरू होने के साथ ही गुरु का अटूट लंगर शुरू हो गया। इस अवसर पर साेमनाथ भ्याना, नरेंद्र भ्याना, राकेश भ्याना, जयपाल सिंह व मनन मिगलानी मौजूद रहे।
पानीपत. बैसाखी पर्व के अवसर पर जीटी रोड स्थित जोध सचियार गुरुद्वारे में माथा टेकते श्रद्धालु।
पानीपत. बैसाखी पर्व के अवसर पर जीटी रोड जोध सचियार गुरुद्वारे में गुरुग्रन्थ साहिब की सेवा करते हुए।