कैंडल मार्च निकाल कांग्रेसियों ने जताया रोष
पानीपत| उन्नाव में हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो पालिका बाजार व मुख्य बाजार होते हुए लाल बत्ती चौक पर संपन्न हुआ। इस मौके पर विजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर देश और राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। इस अवसर पर करन सिंह, नरेंद्र शर्मा, यशपाल, प्रवीन शर्मा, जयदीप, दीपक शर्मा, सुशील, पूनम सिंघल आदि मौजूद रहीं।