विनेश, बजरंग और साक्षी समेत पांच खिलाड़ियों के लिए बदलेगी खेल नीति
विनेश, बजरंग और साक्षी समेत पांच खिलाड़ियों के लिए बदलेगी खेल नीति
राजधानी हरियाणा/पानीपत | कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया, सुमित मलिक, कुश्ती में ही कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक व बॉक्सिंग में कांस्य विजेता मनोज को पुरस्कार राशि देने व एसीएस या एचपीएस अफसर बनाने के लिए खेल नीति बदली जाएगी। दरअसल, ये खिलाड़ी हैं तो हरियाणा के, पर कॉमनवेल्थ गेम्स में रेलवे की तरफ से खेले। अभी राज्य की खेल नीति में प्रावधान है कि जो खिलाड़ी मूल रूप से हरियाणा के हैं व प्रदेश के लिए ही खेलते हैं, मेडल जीतने पर वही नकद पुरस्कार के पात्र होंगे। पॉलिसी में बदलाव का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके तहत हरियाणा मूल के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। सीएम ने सोमवार को पानीपत में कहा कि पुरस्कार राशि सभी पदक विजेताओं को मिलेगी।
रेलवे की ओर से खेले थे हरियाणा के पांच खिलाड़ी, पुरस्कार राशि के लिए फैसला
मनु भाकर को सीएम ने 1.5 करोड़ का चेक सौंपा
झज्जर | सीएम ने सोमवार को काॅमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल लेकर लौटीं झज्जर के गोरिया की शूटर मनु भाकर को खेल नीति के तहत डेढ़ करोड़ रुपए का चेक सौंपा। सीएम ने कहा कि यह कागज का टुकड़ा नहीं है, समारोह स्थल से बाहर निकलते ही खाते में रुपए मिलेंगे। मनु ने समारोह स्थल से निकलकर खाता चेक किया तो पैसे आ चुके थे।