101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, कथा शुरू
पानीपत . देशराज कॉलोनी की गली नंबर 20 में चित्रकूट धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर किया। इसके बाद शुरू हुए सत्संग में अयोध्या से पहुंचे आनंद भूषण महाराज ने भगवान का नाम जपने और श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लाभ बताए। कथा के आयोजन में राम शरण द्विवेदी व उनके परिवार ने योगदान मुख्य है।