रोजगार मेले में 180 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 144 को दिए ऑफर लेटर
पानीपत| देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में करीब 180 विद्यार्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। मेले में 6 कंपनियों ने शिरकत की। शिक्षा निदेशालय के दीपक का कहना है कि करीब 144 छात्रों को ऑफर लेटर दिए गए। इस मौके पर सुधीर पुजारा और जय भगवान मौजूद रहे।