गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में खालसा साजना दिवस मनाया
समालखा| मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में संगतों की ओर से सोमवार को 319वां खालसा साजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खालसा दिवस के उपलक्ष्य में सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। कार्यक्रम में भाई दलजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर साध-संगत को निहाल किया। अंत में सभी के भलाई के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम के दौरान कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला, गोपाल सिंह, गुरजीत सिंह, गुंजन, महेंद्र, अमनदीप, अमित, अंकुश, जगदीश, कुलदीप सिंह, मंगल आदि मौजूद रहे।