पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • ‘शोक, मोह व भय खत्म करने के लिए सुनें भागवत कथा’

‘शोक, मोह व भय खत्म करने के लिए सुनें भागवत कथा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोक, मोह व भय खत्म करना है तो श्रीमद्‌भागवत कथा सुनें। सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में इस्काॅन कुरुक्षेत्र एवं इस्काॅन प्रचार समिति पानीपत की श्रीमद्‌भागवत कथा व भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन साक्षी गोपाल दास महाराज ने श्री‌कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण के रूप लीला व गुणों का व्याख्यान करता है, उसकी भक्ति जाग जाती है। भगवान श्री कृष्ण प्रेममयी सेवा से ही खुश होते हैं। मॉडल टाउन क्षेत्र में सुबह प्रभात फेरी निकालकर हरी नाम का संकीर्तन करते हुए सत्संग में आने का न्योता दिया गया।

संकीर्तन अशोक गोयल व सतीश गोयल के निवास स्थान से शुरू होकर रवि गोयल के निवास स्थान पर आकर संपन्न हुई। इस मौके पर सुंदर लाल चुघ, राज कुमार माटा, आशु गुप्ता, संजय मंगला, सोनू गर्ग, प्रदीप बंसल, अशोक गोयल, जयकुमार गोयल, भुवन चुघ व राम प्रसाद जैन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...