पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर लगाए कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चालकों और यातायातकर्मी के बीच लगने वाले अभद्रता के आरोपों की हकीकत अब यातायात पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगाए गए गुप्त कैमरे बताएंगे। पानीपत में पहली बार मंगलवार को यातायात कर्मियों की वर्दी पर यह कैमरे लगाए गए हैं। एएसपी चन्द्र मोहन का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए काफी दिनों से मंथन चल रहा था। चेकिंग या यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच विवाद होना आम बात हो गई थी। इसके चलते यह निर्णय ले पाना मुश्किल हो जाता था कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। इसके साथ ही वाहन चालक नियम तोड़ने से भी बाज नहीं आ रहे थे। इन सब पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को गुप्त कैमरे ट्रैफिक कर्मियों को दिए गए।

वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम समझाते बाबरपुर यातायात थाना प्रभारी महेंद्र सिंह।

आठ घंटे का है बैट्री बैकअप

बाबरपुर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि एक कैमरे का बैटरी बैकअप करीब आठ घंटे हैं। मेमोरी कार्ड 32 जीबी का है। इसमें सात दिन तक का डाटा सेव किया जा सकता है। यह कैमरे वर्दी में आसानी से फिट किए जा सकते हैं। इस रिकॉर्डिंग की समीक्षा अधिकारी करेंगे। नियमों को तोड़ने वाले वाहनों और यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान होने वाले विवाद की सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसपी ने कहा कि शुरू में मुख्य चौराहों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की वर्दी पर यह कैमरे लगाए हैं। यह प्रयोग सफल होते ही गुप्त कैमरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। ताकि यातायात संचालन में सुधार हो और ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता बढ़ जाए।

खबरें और भी हैं...