पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • निगम ने पब्लिक हेल्थ की सीवर से जोड़े 5 क्षेत्रों के नाले

निगम ने पब्लिक हेल्थ की सीवर से जोड़े 5 क्षेत्रों के नाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसाती सीजन शुरू होने से पहले नगर निगम व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों के नाले व नालियों को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है, जहां पर ज्यादा बरसाती पानी ठहरता था। शुरुआत में 5 क्षेत्रों के मुख्य नालों का सीवर लाइन से जोड़ दिया है। अभी 8 क्षेत्रों को जोड़ने का काम शुरू हा़े गया है। इसे भी जल्द पूरा करने की दावा किया जा रहा है।

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि बारिश के सीजन के बरसाती पानी की निकासी की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर निगम व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अभी सनौली रोड के तीन पॉइंट, जाटल रोड का एक पॉइंट व गंगापुरी एवं देवपुरी रोड के नालों को पब्लिक हेल्थ सीवर लाइन से जोड़ा गया है। इसके अलावा सेक्टर-6 के पास नरूला होटल के पीछे स्थित संत नगर को एल एंड टी की सीवर लाइन से जोड़ा गया है।

जलमग्न होने वाले क्षेत्रों के नाले सीवर से जोड़ रहे

पानीपत. सेक्टर-11/12 मेेंं नालों की सफाई करते कर्मचारी।

इन क्षेत्रों में काम शुरू

किशनपुरा क्षेत्र के नाले होटल मिड टाउन से खटीक बस्ती होते हुए जाटल गोहाना रोड अंडर पास वाली सड़क। एसबीआई, जीटी रोड से रेलवे स्टेशन के माल गोदाम वाली सड़क। गीता काॅलोनी क्षेत्र। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र। सुखदेव नगर क्षेत्र। प्रेम हॉस्पिटल वाली गली। इंसार बाजार क्षेत्र।

खबरें और भी हैं...