पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में 271 एकड़ गेहूं, 5 एकड़ गन्ने की फसल जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल. गांव जाटल के खेतों में दोपहर एक बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण करीब 45 एकड़ गेहूं फसल जल गई। तेज हवा की वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। यहां आग बुझाने के प्रयास में लगे दो युवक मामूली रूप से झुलस गए।

325 एकड़ फाने भी जले, शिमला गुजरान में देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड़, ग्रामीणों ने फायर कर्मियों से की कहासुनी, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा

भास्कर न्यूज | पानीपत

जिले में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 271 एकड़ गेहूं, 5 एकड़ गन्ना और 325 एकड़ से ज्यादा फाने जल गए। तेज हवा की वजह से आक पर काबू पाना मुश्किल हुआ। पीड़ित किसानों से सरकार से मुआवजे की मांग की है। गांव शिमला गुजरान में देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहासुनी कर दी।

थर्मल| गांव जाटल में दोपहर एक बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के कारण करीब 45 एकड़ गेहूं फसल जल गई। आग बुझाते समय दो युवक मामूली रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ असंध नहर नाका पुलिस को शिकायत देकर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी समय पर दी गई थी। मगर उनके आने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से सुरेन्द्र मान की 12 एकड़, बदलु राम की 3 एकड़, मौजी राम की 4 एकड़, रामकुमार की 2 एकड़, कर्मबीर की 2 एकड़, नरेश कुमार की 2 एकड़, नरेश कुमार की 2 एकड़, बबीता प|ी बलबीर निवासी सौंधापुर की 2 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीण रणबीर मान, हरदीप, जगबीर, राज सिंह, महाबीर सिंह, अमरदीप व वार्ड न. 18 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि किसान कई माह से फसल पकने के इंतजार में थे, मगर अब सबकुछ बर्बाद हो गया। यह सब बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। सुरेन्द्र मान ने बताया कि हवा के कारण आग लगातार आगे बढ़ रही थी। इसमें तेजेन्द्र व दलेल मामूली रूप से झुलस गए।

सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीण हुए नाराज

सनौली| गांव शिमला गुजरान में बुधवार को 22 किसानों की 200 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आग की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से नाराज किसानों ने कहासुनी कर दी। गांव शिमला गुजरान में नदी किनारे लगते खेतों में शाम करीब 4 बजे गेहूं की फसल में लग गई। आग पर ग्रामीणों ने दो घंटे में काबू पा लिया। आग से शिवकुमार व दलेल 6-6 एकड़, हरिओम एक एकड़, रोशन 5 एकड़, शिवनारायण 5 एकड़, प्रेम 6 एकड़, रामफल 4 एकड़, ईश्वर 5 एकड़, ईश्वर 9 एकड़, नफा 7 एकड़, धर्मबीर 6 एकड़, नरेश 8 एकड़, रामकिशन, वेद प्र‎काश, लिछमन की अलग-अलग 6-6 एकड़, ईश्वर सिंह 4 एकड़, रामफल सिंह 7 एकड़, शिवकुमार 8 एकड़, साफिया 6 एकड़, भयाराम 8 एकड़, सबीरा 12 एकड़, मन्नू 8 एकड़, राजेंद्र 6 एकड़ और शौकत 5 एकड गेहूं की फसल जल गई। वहीं, गांव गोयला में भी पांच किसानों की 10 एकड़ गेहूं की फसल जली है।

एक घंटे लेट पहुंची दमकल, किसानों ने बुझाई आग

मतलौडा| जीतगढ़ गांव के खेतों में आग लगने से 4 एकड़ गन्ना, गन्ने से भरी ट्राॅली व 6 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। तेज हवा के चलते आग अदियाना गांव के खेतों में पहुंची, जहां करीब 200 एकड़ गेहूं के फांस जल गए। आग से रामनिवास की 4 एकड़ गन्ना, 4 एकड़ गेहूं, दलबीर सिंह की एक एकड़ व दो अन्य किसानों की आध-आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई। तेज हवा की वजह से आग ड्रेन को पार कर अदियाना गांव के खेतों में पहुंच गई। जिससे 200 एकड़ के गेहूं के फांस जल गए। ब्लाॅक समिति सदस्य एवं जीतगढ़ वासी अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण बार-बार सौ नंबर, 101 नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, युवक के खिलाफ रिपोर्ट

इसराना| बुआना लाखु गांव के खेतों में दोपहर बाद आग लगने से खेतों में खड़ी करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल व करीब 100 एकड़ गेहूं के फाने जल गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बुधवार दोपहर बाद बुआना लाखु में शाहपुर गन्नौर रोड के नजदीक खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से धर्मबीर सिंह की करीब 8 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल, 1 एकड़ सुदेश प|ी पालेराम व आधा-आधा एकड़ पालेराम व प्रकाश की फसल जल गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक किसानों के खेत में कंबाइन से गेहूं कटाई के बाद बचे फाने जल गए। किसान बाल पहलवान, रघुबीर रणबीर कुंडू, संत राम, रामफल, परथी, सुरेंद्र कोच, काला, इंद्र सिंह, जयपाल, बलराज, राजेश, सुदेश, दलबीर पुत्र, सूबे सिंह, तारा चंद रलदू, जस्सू की गेहूं कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं, नामुण्डा के खेतों में फांस में लगी आग चुलकाना व भोड़वाल माजरी के खेतों की तरफ फैल गई। इससे 10 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांव मनाना में 1 एकड़ गन्ना तथा 2 एकड़ गेहूं जल गए। इसके अतिरिक्त मनाना, गढ़ी केवल में भी गेहूं की फसल जल गई। वहीं नामुण्डा, चुलकाना, माजरी के करीब 125 एकड़ में फाने जल गए। समालखा से दो तथा पानीपत से तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।

खबरें और भी हैं...