पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘30 जून तक किला पार्क का निर्माण पूरा करें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणाधीन किला पार्क का मंगलवार सुबह कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा और मेयर सुरेश वर्मा ने औचक निरीक्षण कर ठेकेदार को 30 जून का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने मौके पर किला थाना पुलिस बुला पार्क परिसर में मौजूद लोगों को दूर करा दिया। ठेकेदार ने शिकायत की थी कि पार्क में आकर कुछ लोग जुआ खेलते हैं। शराब पीते हैं। टोकने पर दबंगई दिखाते हुए धमकी देते हैं। इसके साथ ही कमिश्नर और मेयर ने निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का हाल भी जाना। कम्युनिटी सेंटर में 20 लाख रुपए लागत लगाकर पार्क बनवाने की घोषणा भी की।

किला परिसर में 6 महीने पहले पार्क का निर्माण शुरू कराया गया था। इस पार्क में गांधी पार्क और लाइब्रेरी का भी निर्माण चल रहा है। 1.32 करोड़ से बनाए जा रहे इस पार्क का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंगलवार सुबह कमिश्नर और मेयर निरीक्षण के लिए किला पार्क पहुंच गए। ठेकेदार को 30 जून तक काम पूरा करने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान पार्क में असामाजिक तत्व होने की शिकायत मिली। इस पर कमिश्नर ने एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी ने तत्काल ही वहां किला थाना पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को भगा दिया। हिदायत दी कि अगली बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण

नगर निगम कमिश्नर और मेयर ने देखा किला पार्क और कम्युनिटी सेंटर का हाल

पानीपत. किला पार्क निर्माण का जायजा लेते मेयर वर्मा व नगर निगम कमिश्नर।

कम्युनिटी सेंटर का 95 प्रतिशत काम पूरा

किला क्षेत्र के वाटर वर्क्स क्षेत्र में निर्माणधीन कम्युनिटी सेंटर का हाल जानने के लिए भी कमिश्नर और मेयर पहुंचे। इसका निर्माण 50 लाख रुपए लागत से कराया जा रहा है। मेयर सुरेश वर्मा का कहना है कि नगर निगम की यह जमीन लम्बे अरसे से बेकार पड़ी थी। इसके चलते इस जमीन पर कम्युनिटी सेंटर बनवाया जा रहा है। 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस सेंटर के दूसरी तरफ खाली पड़ी जमीन पर झाड़ आदि उग आए हैं। उन्हें साफ कराकर वहां पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी लागत करीब 20 लाख रुपए आएगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...