बेटी को ढूंढ़ने की मांग, सीएम विंडो पर दी शिकायत
पानीपत| इसराना के एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर बेटी को ढूंढ़ने की मांग की है। शिकायत में बताया कि गांव मंदिर पर उसने राज मिस्री का काम शुरू किया था। यह काम वहां रहने वाले वैद्य ने दिया था। वैद्य ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। कहा कि तुम्हारे बच्चों को वैद्य का काम सिखा दूंगा। बातों में आकर अपने बेटा- बेटी और रिश्तेदार के बेटे को वहां काम सीखने भेज दिया। कुछ दिनों बाद दोनों बेटों को वैद्य ने यह कहकर वापस भेज दिया कि यह काम नहीं सीख पाएंगे। तुम्हारी बेटी सीख जाएगी। इस आड़ में वह मेरी के साथ दुष्कर्म करने लगा। अब उसे गायब कर दिया है।