बूथ स्तर पर कार्य करें कार्यकर्ता : खर्ब
पानीपत| बिचपड़ी मंडल युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रभारी व जिला महामंत्री नवनीत खर्ब ने मंगलवार को युवा मोर्चा की मीटिंग ली। उन्होंने सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की नितियों से अवगत करवाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित राणा, महामंत्री अतर सिंह, तनुज आनंद, जयपाल सिंह, रवि चौहान, नरेश व मोनू हुड्डा आदि मौजूद रहे।