पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • जिमखाना क्लब के पास रेत बजरी से कब्जा, कार्यक्रम पर पड़ेगा असर

जिमखाना क्लब के पास रेत बजरी से कब्जा, कार्यक्रम पर पड़ेगा असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम की घोषणा के 3 साल बाद हुडा के सेक्टर-25 स्थित जिमखाना क्लब को जिला प्रशासन प्राइवेट हाथों में देकर फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यहां दिन और रात में निजी और सरकारी बड़े स्तर पर कार्यक्रम भी हुआ करेंगे। लेकिन जिमखाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करीब 8 एकड़ भूखंड पर फैले रेत और बजरी का अवैध कारोबार, यहां आने की चाह रखने वाले वीआईपी लोगों को रोक रहा है। उनका कहना है कि यहां उड़ने वाली रेत और बजरी आयोजन को फीका कर देगी। लोगों का कहना है कि जिमखाना क्लब को फिर से शुरू करने से पहले जिला प्रशासन यहां से इस रेत बजरी के अवैध कब्जों को हटवाए।

कब हटेंगे कब्जे

3 साल पहले आधा एकड़ से शुरू हुए कब्जे अब 8 एकड़ में हो गए, 20 बार हुडा अधिकारियों ने रेत हटाने की औपचारिकता की पर नहीं हटा

फैलते गए कब्जे, राजनीतिक दबाव बड़ी वजह

सीएम ने जिमखाना को तीन साल पहले ही इसे दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। हुडा अधिकारियों ने सीएम की घोषणा के बाद से अब तक 3 साल में करीब 20 बार यहां से रेत को हटाया। लेकिन अगले ही दिन उससे ज्यादा कब्जे फिर से हो गए। जिसके बाद महीनों तक फिर अधिकारी यहां आकर स्थिति को नहीं देखते। तीन साल पहले इस जगह पर केवल एक जगह ट्रांसपोर्ट एरिया के पास ही होता था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन साल में कब्जे बढ़ते हुए 8 एकड़ में फैल गए। अब तो बिलकुल जिमखाना के पास तक कब्जे पहुंच चुके हैं। बढ़ रहे कब्जों पर कार्रवाई न होने के पीछे राजनीतिक दबाव बड़ी वजह बताया जा रहा है।

पानीपत. सेक्टर-25 में जिमखाना के पास हुए रेत और बजरी के अवैध कब्जे।

मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगे : डीसी सुमेधा

जिमखाना के पास हो रखे कब्जों की जानकारी मिली है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। पता लगाएंगे किस जगह किन लोगों ने कितना कब्जा किया है। इसके बाद इनको हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस बार इसका कोई ठोस समाधान अवश्य किया जाएगा। जिससे जिमखाना को शुरू करके शहर के लोगों को इसे सौंप सकें। -डॉ. सुमेधा कटारिया, डीसी।

घरों में भी जा रहा रेत

सेक्टर-25 के निवासी प्रवीन, मोहन, नवीन, रामकिशन, हरदीप, कर्मवीर आदि का कहना है कि यहां फैले रेत के कारण सेक्टर में रहना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बजरी फैली रहने की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। रेत दिनभर उड़कर घरों में भी आता है। आंखों में जलन की दिक्कत बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जब घरों में इससे परेशानी हो रही है तो जिमखाना इसके रहते कैसे शुरू हो पाएगा। दोबारा शुरू होते ही यह वर्ग अब भी इससे जुड़ने को तैयार है, लेकिन पास की जमीन पर कुछ प्रभावी लोगों ने रेत बजरी और मकान बनाने का अन्य मैटीरियल डाल कर कब्जे किए हुए हैं। इनके रहते यहां पर आयोजन संभव नहीं है।

खबरें और भी हैं...