हाली पार्क में 23 को दिव्यांगों की सुनी जाएंगी समस्याएं : रवींद्र
दिव्यांग जन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के आयुक्त 23 अप्रैल को हॉली पार्क बाल भवन में सुबह 11 बजे दिव्यांग की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, रेडक्रॉस सोसायटी, परिवहन विभाग, कल्याण निगम, रोजगार विभाग, पंचायत विभाग, डीआरडीए, जनस्वास्थ्य, आरटीए इत्यादि विभाग भाग लेंगे। शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया जाएगा और इनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र सिंह ने दी।
मौके पर ही समस्या का निपटान होगा