पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • विराेध के बाद भी पति के संबंध बनाने पर दुष्कर्म का केस दर्ज

विराेध के बाद भी पति के संबंध बनाने पर दुष्कर्म का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत की नाबालिग लड़की की शादी करने के मामले में आखिर ठोस कार्रवाई हुई है। सोनीपत की जिला प्रोटेक्शन अधिकारी ने इस मामले की गहनता से जांच की तो कई बातें सामने आई। जो आरोपी महज रिश्ता करने की बात कर रहे थे, उनके खिलाफ शादी करने के ठोस सबूत मिले। इसके साथ नाबालिग युवती ने जांच के दौरान बताया कि उसके साथ पति ने सोनीपत के गोविंद नगर में दुष्कर्म किया। वह यह सब सहती रही। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अब आरोपी पति पर दुष्कर्म, जेठ-जेठानी व लड़की की मां पर चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

17 वर्षीय युवती ने बयान दिए हैं कि वह पढ़ रही थी। उसकी मां जो की आंगनबाड़ी वर्कर है, उसने उसकी शादी 25 जुलाई 2017 में उसके विरोध करने के बाद भी सोनीपत के एक युवक से कर दी। शादी सोनीपत के नरेला रोड स्थित एक नजदीक स्कूल में की गई थी। उसने यह मामला पानीपत प्रशासन को भी बताया था। जिसके बाद उसे बाल ग्राम राई लाया गया। अब मामले की जांच जिला प्रोटेक्शन अधिकारी ने की तो सामने आया कि जिस युवक से नाबालिग की शादी हुई थी। उस युवक की भाभी नाबालिग को लेकर सोनीपत आती थी। यहां लड़की से विरोध के बाद भी दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी पति संजीव, जेठ व जेठानी अाैर लड़की की मां पर केस दर्ज कर लिया है।

स्कूल में की गई थी शादी

इस मामले की जांच मुझे सौंपी गई थी। जांच में सामने आया है कि नाबालिग की शादी की गई और फिर सोनीपत के गोविंद नगर में दुष्कर्म किया गया। नाबालिग ने शादी किए जाने के फोटोग्राफ दिए हैं, इसके साथ बताया है कि शादी निजी स्कूल में की थी। निजी स्कूल के ऑनर से बात की तो उसने बताया कि शादी के लिए स्कूल लिया था।\\\' -भानू गौड़, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी सोनीपत।

शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही हर तथ्य की जांच की जाएगी। लड़की की उम्र करीब 17 साल बताई गई है। महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी सोनीपत ने इसकी जांच की है।\\\' -नरेंद्र कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।

खबरें और भी हैं...