पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • व्यवस्था सुधारने के लिए हर बार नगर निगम को क्याें रहता है पूर्व मेयर के ड्रामे का इंतजार

व्यवस्था सुधारने के लिए हर बार नगर निगम को क्याें रहता है पूर्व मेयर के ड्रामे का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-11/12 की सड़क में गड्ढे भरवाने का नगर निगम कमिश्नर का दावा और मेयर की इंटरलॉकिंग टाइलों की क्वालिटी की जांच की बात पूरी नहीं होने पर पूर्व मेयर ने इन गड्ढों में पौधे लगाकर राहगीरों को इनसे बचकर गुजरने की अपील की। इस पर यहां से गुजर रहे लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई भी व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम को पूर्व मेयर के ही ड्रामे का इंतजार रहा है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह 5 बार इसी तरह के ड्रामे करके मांग उठाकर सुधार भी करवा चुके हैं।

बुधवार को पूर्व मेयर ने अपनी टीम के साथ जीटी रोड से एंजल माॅल चौक तक 4 जगहों पर सड़क के बीचों बीच बने गड्ढों में पौधारोपण किया। जैसे ही पौधे लगाकर पूर्व मेयर क्षेत्रवासियों के साथ आगे बढ़े तो इसके साथ ही एक स्कूल बस पौधों को कुचलती निकल गई। वाहन चालक सड़क पर पौधे बचाने के प्रयास करते रहे। इस वजह से चौक पर जाम लगना शुरू हो गया। गड्ढों में पौधे लगाने के दौरान बाइक पर पीछे बैठीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी वहां से निकलीं। उन्होंने पूर्व मेयर से पूछा कि भाई ये क्या कर रहे हो। पूर्व मेयर ने कहा कि गड्ढों को भर रहा हूं। गुरुवार तक गड्ढों को स्थाई या अस्थाई किसी भी प्रकार से नहीं भरवाया तो वह खुद भरवाएंगे।

पूर्व मेयर ने सेक्टर-11/12 की सड़क के गड्‌ढों में लगाए पौधे, स्कूल की बस उन्हें कुचलकर निकल गई

पानीपत. सेक्टर-11/12 की सड़क पर एंंजल मॉल के पास बने गड्‌ढे में पौधरोपण करते पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह।

5 बार रखी गईं मांगें

स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए 35 फीट टावर पर चढ़ गए।

पुलिया ठीक करवाने के लिए टूटी स्लैब को खच्चर रेहड़ी में लादकर नगर निगम पहुंच गए।

गंदगी साफ करवाने के लिए कूड़ा रिक्शा में भरकर नगर निगम कार्यालय ले गए।

नालों की सफाई के लिए गुद सफाई करके व भीख मांगकर कर्मचारियों को वेतन दिया।

टेंडर शुरू करवाने के लिए वार्ड की महिलाओं व पुरुषों को साथ लेकर गुलाब के फूल दिए।

पानीपत. सेक्टर-11/12 की सड़क पर एंंजल मॉल के पास बने गड्‌ढे में लगाए गए पौधे को कुचलते हुए गुजरती स्कूल की बस।

टेंडर जारी हो गए, 20 से काम शुरू हाेने की उम्मीद

सेक्टर-11/12 की मुख्य सड़क समेत अन्य कार्यों के टेंडर जारी हो गए हैं। 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक टेंडर के लिए अप्लाई करने का समय रखा गया है। 20 को टेंडर ओपन हो जाएंगे। जब तक नए सिरे से निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक गड्ढों को अस्थाई तौर पर भरने के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी लगाएंगे।\\\' -शिव प्रसाद शर्मा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।

खबरें और भी हैं...