20 हजार एकड़ बिजाई के लिए ढांचे पर दी जाएगी सब्सिडी
पानीपत| किसानों को जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ढैंचा बीज पर सब्सिडी दी जाएगी। जिला कृषि विभाग के एसडीओ सुनील मान ने बताया कि हर वर्ष सरकार की तरफ से इस तरह की योजना शुरू की जाती है। जिले में 20,833 एकड़ में बिजाई का टार्गेट रखा है। जिले में कुल 2500 क्विंटल ढैंचा बीज सब्सिडी रेट पर किसानों को दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इस पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए किसान संबंधित एडीओ से संपर्क करें।