छह युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की
पानीपत| राजीव कॉलोनी में छह युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ किला थाने में केस दर्ज कराया है। राजीव कॉलोनी निवासी एक महिला ने केस दर्ज कराया कि 17 अप्रैल की शाम को वह घर पर काम कर रही थी। तभी हन्नी अपने साथियों जयदीप, करण, अमन व दो अन्य युवक उसके घर पर आए। आरोपियों ने छेड़छाड़ कर महिला से मारपीट की। चिल्लाने पर पति आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि हन्नी पहले भी महिला का पीछा कर छेड़छाड़ करता था।